एक बार फिर से अपने अंतरंगी अंदाज के कारण सुर्खियां बटोर रहें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक है। न सिर्फ अपने फिल्म के कारण बल्कि रणवीर अपनी ड्रेसिंग सेंस के कारण भी अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं जब उनके अतरंगी फैशन सेंस की बात करे ही रहे हैं तो बता दें कि रणवीर अपने फैशन में एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके फैशन के बारे में लोग क्या सोचते या बात करते हैं। वो हमेशा ही अपनी फुल एनर्जी के साथ ही रहते है।
वहीं अब एक बार फिर से रणवीर सिंह का आउटफिट चर्चा का विषय बन गया है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें वह बेहद ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर का यह यूनिक फैशन एकदम अलग है। अभिनेता द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रणवीर सिंह ने एक मशहूर ब्रांड की जर्सी जीप जैकेट पहन रखी है। जिसमें वो वाकई काफी कुल लग रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर कानों में स्टोन स्टेडेड टॉप्स, पर्ल नेकपीस, सिर पर गुची बैंड और आंखों पर व्हाइट ब्रॉड आउटलाइन वाला चश्मा पहना है।
उनकी इस आउटफिट की कीमत लगभग 1 लाख 56 हजार है। इस तस्वीर को रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लिखा है कि लोगों ने कहा अपनी ची ढूंढों मैने गुच्ची ढूंढ ली। उनकी इस तस्वीर पर बॉलीवुड के कई एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक बार फिर से रणवीर की इस अतरंगी आउटफिट को देख कर कई स्टार भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उनकी इस तस्वीर पर सभी अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
निर्देशक जोया अख्तर,अंगद बेदी,हिमेश रेशमिया,अली अवराम से लेकर क्रूबा सैत और टाइगर श्रॉफ तक ने कमेंट बॉक्स में हंसी वाली इमोजी लगाया है। साथ ही रणवीर की इस लुक को मजेदार बताया है। फैंस भी रणवीर की इस लुक को लेकर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं जब रणवीर ने ऐसा लुक अपनाया हो। रणवीर पहले भी कई बार इस तरह के लुक के कारण चर्चे में रहे है। रणवीर जल्द फिल्म 83 में कपिल देव के रोल में नजर आएंगे।