नोरा फतेही का बंगाली लुक हुआ वायरल, लग रही हैं बला की खूबसूरत
“दिलबर दिलबर” गाने से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही की चर्चा एक बार फिर जोड़ो पर है। दरअसल नोरा का बंगाली लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोरा इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। नोरा के इस लुक को देख कर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। नोरा फतेही वेस्टर्न में तो खूबसूरत लगती ही है इंडियन वेयर में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वायरल हुआ फोटो में नोरा सफेद रंग की साड़ी,लाल डिजाइनर ब्लाउज और मैचिंग ज्वेलरी सेट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में नोरा का लुक देख कर ऐसा लग रहा है जैसे नोरा ने देवदास में माधुरी दीक्षित का गेटअप को अपनाया है। माधुरी दीक्षित के डोला रे डोला वाले लुक में नोरा नजर आ रही हैं। नोरा ने बिल्कुल ही बंगाली लुक अपनाया है। तस्वीर में नोरा बहुत सुंदर दिख रही हैं।
नोरा का यह लुक वायरल होते ही उनके फैंस ने नोरा की खूबसूरती के तारीफों की पुल बांधनी शुरू कर दी है। एक फैंस ने नोरा के इस लुक को देख कर कयास लगाया है कि कहीं देवदास का सुपरहिट गाना डोला रे डोला का रिमेक तो नहीं बन रहा है। वहीं एक और फैन ने नोरा की जमकर तारीफ करते हुए लिखा है कि नोरा की इस लुक ने देवदास की माधुरी दीक्षित की याद दिला दी।
बता दे कि इसके पहले भी हाल ही में नोरा की एक और साड़ी वाली पिक वायरल हुई थी। जिसमें नोरा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी।दरअसल नोरा डांस दीवाने सेट पर बॉलीवुड स्टार गोविंदा और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ नजर आई थी। नोरा, गोविंदा और गणेश आचार्य का डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नोरा पिंक कलर की साड़ी में नजर आई थी।
यह भी पढ़े: म्यूजिकल बेस्ड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं सिंगर गुरु रंधावा
बता दे कि नोरा कि फिल्म भुज बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।भुज फिल्म में नोरा ने जालिमा कोका कोला गाने पर डांस किया है। उनका यह गाना कुछ दिन पहले ही आउट हुआ है। जिसके बाद नोरा के इस गाने को फैंस इस खूब पसंद कर रहे हैं।