वायरल हुआ एक्ट्रेस करीना कपूर के छोटे बेटे Jeh की तस्वीर, तैमूर जैसे दिखते है क्यूट

फाइनली फैंस को करीना कपूर खान के छोटे बेटे को देखने को लेकर इंतजार खत्म हुआ। सोशल मीडिया पर करीना और उनके बेटे jeh की तस्वीर वायरल हो रही है। ये फोटो करीना कपूर के फैनपेज से शेयर की गई है। इस फोटो में करीना कपूर खान अपने छोटे बेटे जेह के साथ नजर आ रही है। करीना इस फोटो में Jeh के माथे को चूमते हुए नजर आ रही है। तैमूर अली खान की तरह उनके छोटे भाई भी काफी क्यूट है। करीना अक्सर तैमूर के अलावा सारा अली खान के साथ भी अपनी बॉन्डिंग की तस्वीर शेयर करती नजर आई है।

बता दे कि करीना इसी साल फरवरी में मां बनी थी और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हालांकि सैफ और करीना अपने छोटे बेटे जेह को मीडिया से दूर रखा। इस बीच करीना ने छोटे बेटे का नाम तक भी मीडिया में शेयर नहीं किया। क्योंकि करीना के बड़े बेटे तैमूर के टाइम नाम को लेकर काफी विवाद उठा था। लोगों ने तैमूर नाम को लेकर कई टिप्पणियां की थी। जिससे सैफ और करीना को काफी दिक्कत हुई थीं।

करीना कपूर खान

अब करीना के दूसरे बेटे के तस्वीर वायरल होते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। इस फोटो को देखकर फैंस jeh को तैमूर की तरह क्यूट और चार्मिंग कह रहे है। करीना के बड़े बेटे तैमूर की भी फोटो काफी वायरल होती रहती है। फैंस तैमूर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है।

करीना कपूर ने 9 जुलाई को अपनी बुक लॉन्च की थी और इसे अपना तीसरा बच्चा बताया था। करीना ने इस बुक में अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र है कि कैसे प्रेगनेंसी के समय फिजिकल और इमोशनली चीजों को हैंडल किया। करीना और सैफ की शादी 2012 में हुई थी। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया और 2021 में Jeh को जन्म दिया।

इन दिनों करीना अपनी प्रेगनेंसी बाइबल किताब को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। लेकिन इस नाम पर ईसाई समूह ने आपत्ति जताई है। ईसाई समूह का कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही है। इसके साथ ही करीना कपूर पर मामला दर्ज करने की भी बात कही है।

You may also like...