सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अर्जुन रामपाल का नया लुक,दिखे अलग अंदाज में


सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल का नया लुक वायरल हो रहा है । जिसमें अर्जुन अलग अंदाज में दिख रहे। अर्जुन अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गए है । अर्जुन ने अपने बालों को नया लुक दिया है। जिसमें वह काफी हैंडसम दिख रहे है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की पिक्चर्स अपलोड की है। जिसमें वह सफेद बाल में दिख रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने बालों का रंग बदल लिया है। अर्जुन ने तस्वीर के साथ साथ एक कैप्शन भी लिखा है और अलीम हकीम को टैग भी किया है। बता दे कि अलीम हकीम एक जाने माने सेलिब्रिटी हेयर ड्रेसर है।अर्जुन को अलीम के सलून से नए हेयरस्टाइल में बाहर आते भी देखा गया है। अब अर्जुन ने ये लुक यूं ही अपनाई है या किसी मूवी के लिए ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन अर्जुन इस हेयरस्टाईल में काफी हैंडसम जरूर दिख रहे हैं।

अलग अंदाज में दिखे अर्जुन

अर्जुन की पर्सनेलिटी हमेशा से ही अट्रैक्टिव रही है। ऐसे में अर्जुन का ये लुक काफी अलग दिख रहा हैं। अर्जुन के इस नए लुक के वीडियो और पोस्ट वायरल होते ही अर्जुन सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गए है।उनके कई फैंस ने उनके इस लुक को लेकर कॉमेंट्स भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस लुक को हॉलीवुड के एक्टर से तुलना की है। तो कई फैंस ने उन्हें ब्लैक बाल में देखने की इच्छा जाहिर की। वहीं कुछ यूजर्स ने उनके लुक की काफी तारीफ भी कर रहे है।

फिलहाल अर्जुन एनसीबी केस में फंसे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले ने जब से ड्रग्स एंगल लिया है तबसे बॉलीवुड में उथल पुथल मची हुई हैं। बॉलीवुड के स्टार्स का इस मामले में नाम सामने आया है जिसमें सबसे ज्यादा सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती का नाम शामिल है। वहीं इस मामले में बड़ी मात्रा में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई के पास से मादक पदार्थ जब्त किया गया था। जिसके बाद इस मामले में अर्जुन रामपाल का भी नाम शामिल हो गया । हालांकि अभी मामले की जांच चल ही रही है। इस ड्रग्स मामले ने कई स्टार्स की मुश्किलें बढ़ा रखी है।

You may also like...