सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, अंडरवर्ल्ड के आते थे धमकी भरे फोन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध में अपने कई बार अलग-अलग तरह की बातें सुनी होगी। जैसे की कई बार ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार है जिनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है। ऐसे में एक बात सामने आई है जिसे जानकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। इस बार किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी का नाम सामने आया है। दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी की वेब सीरीज ‘हंटर : टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ आई है, जिसका सुनील शेट्टी काफी जोरों शोरों से प्रमोशन कर रहे थे। प्रमोशन के दौरान सुनील शेट्टी से कुछ सवाल जवाब किए गए तब सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें भी अंडरवर्ल्ड से कई बार कॉल आया है और वे सुनील शेट्टी को धमकी देते हैं। लेकिन सुनील शेट्टी का कहना है कि मैंने हर बार उन्हें गाली देकर फोन रख दिया है।

‘मैं देता था गालियां’

दरअसल कुछ समय पहले आए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि मुंबई में एक वक्त था जब अंडरवर्ल्ड काफी ज्यादा एक्टिव था। उस दौरान सुनील शेट्टी अपने काम में काफी ज्यादा मशहूर थे, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड से कई बार फोन आता था कि हम ऐसा कर देंगे, हम वैसा कर देंगे। लेकिन सुनील शेट्टी ने हर बार उनके धमकियों के बदले उन्हें गाली दी है।

पुलिस वाले रोकते थे

सुनील शेट्टी का कहना है कि यहां तक पुलिस भी उन्हें समझाती थी कि आप उनसे मत उलझो क्योंकि अगर अंडरवर्ल्ड एक बार आपके पीछे पड़ गई तो वह आपको पागल करके छोड़ेंगे, वे लोग काफी खतरनाक है, यह बात आप समझ लीजिए। तब सुनील शेट्टी पुलिस वालों को कहते थे कि मेरी गलती क्या है, मैंने तो कुछ गलत किया ही नहीं तो फिर वह लोग मुझे क्यों धमकी दे रहे हैं। इसी के साथ-साथ सुनील शेट्टी ने पुलिस वालों को कहा कि, ‘आप होना मेरे प्रोटेक्शन के लिए।’

 

दोनों बच्चों को नहीं पता

इसी के साथ-साथ अपने इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों को नहीं बताया कि वह किस बैकग्राउंड से आते हैं? यहां तक कि सुनील शेट्टी ने अपनी जिंदगी में क्या-क्या चीजों का सामना किया है? सुनील शेट्टी का कहना है कि मैं अपने परिवार के साथ ऐसी जगह पर रहा हूं, जहां पर गैंग्स बना करती थी, लेकिन धीरे-धीरे मैंने अपने परिवार को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर लिया। यहां तक कि अपने बच्चों पर उन सब बातों का कभी भी असर नहीं पड़ने दिया।

You may also like...