दुबई में इवेंट के दौरान मलाइका अरोड़ा को भीड़ ने घेरा, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया की सेंसेशनल क्वीन बन चुकी है। यहां तक कि अपनी निजी जिंदगी के कारण मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। जब भी सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीर आती है वह चंद मिनटों में ही वायरल हो जाती है। यहां तक कि मलाइका अरोड़ा फैशन वर्ल्ड की बहुत बड़ी स्टार है यह तो आप सभी जानते हैं। अपने फैशन सेंस के कारण मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, लेकिन मलाइका अरोड़ा ज्यादातर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। दरअसल इन दिनों मलाइका अरोड़ा दुबई के एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। लेकिन वहां पर काफी ज्यादा भारी भीड़ थी।

मलाइका अरोड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हो कि मलाइका अरोड़ा चारों और भीड़ में फंसी हुई है और लोग उनसे तस्वीरें लेने के लिए कह रहे हैं। इतनी भीड़ के कारण मलाइका अरोड़ा धक्का-मुक्की का शिकार हो गई। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही चंद मिनटों में ही वायरल हो गया है।

यह सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा सलमान खान की एक्स भाभी रह चुकी है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2020 के दौरान एक दूसरे से तलाक ले लिया था लेकिन अब मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह दोनों वेकेशन मनाने के लिए विदेश गए हुए थे। यहां तक कि लोगों को इनके वेकेशन की तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद आई थी।

 

कब शादी करेंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर कई सारी बातें अक्सर सामने आती रहती है। मलाइका अरोड़ा ने भी मीडिया रिपोर्टर द्वारा पूछे गए इन सवालों पर कई बार जवाब दिया है। मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए कहा था कि वो और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर सोच रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा कि लोगों को हम स्वार्थी लगते हैं लेकिन आगे हमें क्या करना है यह हमने सोच लिया है। मलाइका अरोड़ा का कहना है कि वह ज्यादातर प्लानिंग नहीं करती है क्योंकि अक्सर की गई प्लानिंग आगे चलकर खराब हो जाती है। लेकिन फिर भी इतने सारे जवाब देने के बावजूद भी मलाइका अरोड़ा से उनकी शादी के सवाल किए जाते हैं।

You may also like...