दिशा पाटनी ने रेड ब्रालेट में लगाया बोल्डनेस का तड़का, फोटोज हुई वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी आए दिन अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ाती रहती हैं। यह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिये जुडी रहती है। इसी के चलते हाल ही में दिशा ने अपने कुछ फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह बहुत ज्यादा हॉट दिखाई दे रही है। इनका यह लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दिशा की अदाओं को देखकर इनके फैंस के होश उड़ गए हैं। लोग इनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे है। दिशा अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है और यह अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालो के साथ शेयर करती रहती है।
दिशा इस लुक में लग रही है बहुत बोल्ड
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा बहुत ज्यादा बोल्ड दिखाई दे रही है। लोग इनकी अदाओं और हॉटनेस से अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं और फैंस इनके इस लुक की बढ़-चढ़कर तारीफ कर रहे हैं। दिशा ने रेड कलर की ब्रालेट के साथ शिमरी थाई-हाई स्लिट स्कर्ट पहन रखी है। इस लुक में दिशा कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। दिशा का यह लुक देखने के बाद फैंस लगातार इनकी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मोनी रॉय ने कमेंट में लिखा है “उफ़ लुक एट माय बेबी लव”।
अपनी कमर को फ्लॉन्ट कर रही है दिशा
रेड ब्रालेट के इस आउटफिट में दिशा अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। दिशा ने अपने इस लुक को खुले बाल, ग्लॉसी मेकअप और रेड इयररिंग्स के साथ पूरा किया है। यह इस लुक में कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। दिशा आए दिन कभी अपने ट्रेडीशनल लुक से तो कभी ग्लैमरस आउटफिट से अपने फैंस के दिल में खलबली मचाती हुयी नजर आती है।