मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की बेहद प्राइवेट तस्वीर, यूजर्स बोले- हमें अर्जुन को देखने में कोई इंट्रेस्ट नहीं

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप के कारण आए दिन सुर्खियों का हिस्सा तो बने ही रहते हैं। यहां तक कि काफी ज्यादा बिजी होने के बावजूद भी एक दूसरे के लिए यह दोनों हमेशा वक्त भी निकाल लेते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि यह दोनों अपना वीकेंड साथ में मनाते हुए ही नजर आते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना वीकेंड मनाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर आप सभी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा है कि अर्जुन कपूर बिना कपड़ों के अंगड़ाई लेते हुए दिख रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन कपूर ने अपने आपको एक कुशन से ढक रखा है।

दरअसल यह तस्वीर खुद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने शेयर की है। मलाइका अरोड़ा जब अपने बॉयफ्रेंड को आराम फरमाते हुए देख रही थी तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत ही अर्जुन कपूर की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। अपने द्वारा शेयर की गई तस्वीर के साथ मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा है, ‘माय वेरी ओन लेजी ब्वॉय।’

देखा जाए तो जैसे ही मलाइका ने अर्जुन कपूर की बोल्ड तस्वीर शेयर कि वह चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यहां तक कि इस तस्वीरों पर लोगों ने भर भर के फनी कमेंट करना शुरू कर दिया उसी के साथ साथ कुछ लोगों ने मलाइका अरोड़ा को ट्रोल भी किया। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल आईडी से शेयर की गई तस्वीर पर ‘हॉट’ वाला इमोजी शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।


5 सालों से रिलेशनशिप में है दोनों

वैसे आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि यह दोनों अक्सर अपने रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि इनके ऐज गैप होने के कारण दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन यह दोनों कभी भी इन सब बातों को अपने रिलेशनशिप पर हावी नहीं होने देते। वैसे आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर 12 साल छोटे हैं। अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरबाज खान की पत्नी रह चुकी थी। यहां तक कि आपसी सहमति जताते हुए 2017 के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।

You may also like...