प्रियंका चोपड़ा ने बहन की सगाई के फंक्शन में खूबसूरत अंदाज में की एंट्री, एक्ट्रेस के लुक को देखकर फैंस हार बैठे अपना दिल
हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने आम जनता पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ 13 मई के दिन सगाई कर ली। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने दिल्ली वाले घर में एक दूसरे से सगाई की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से छाई हुई है। वहीं दूसरी और अपनी कजन सिस्टर की सगाई में मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की शामिल हुई थी। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अपनी बहन के सगाई फंक्शन में हर किसी की नजर प्रियंका चोपड़ा पर आकर रुक गई। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की भी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए हम बताते हैं प्रियंका के नए लुक के बारे में…
यह तो आप सभी जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में 13 मई के दिन अपनी बहन की सगाई में प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत सुबह ही पहुंच गई थी जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।लेकिन वहीं दूसरी और प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में पहुंचकर हर किसी की नजरें अपनी और खींच ली। यहां पर कि प्रियंका चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक मीडिया रिपोर्टर के सामने पोज़ देते हुए तस्वीरें खिंचवाई।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर की फ्रिल साड़ी पहनी थी। इसी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक अदाएं दिखाते हुए लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया।यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया रिपोर्टर को एक से बढ़कर एक हर अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई है ताकि प्रियंका की तस्वीरों को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करें।
सभी तस्वीरों में से एक तस्वीर है जिसमें प्रियंका चोपड़ा हाथ जोड़े हुए नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा की इस नए लुक को देखकर लोगों की नजरें ही नहीं हट रही थी।आप देख सकते हैं कि कभी तो प्रियंका चोपड़ा स्माइल करती हुई नजर आ रही है तो कभी सीरियस लुक में नजर आ रही है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपनी बहन की सगाई में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा अकेले ही भारत आई है। उनके साथ ना तो उनके पति निक जोनास आए हैं और ना ही उनकी बेटी मालती।