शिवांगी जोशी मालदीव में मना रही वेकेशन, तस्वीरे देख लोग को ने पूछा फोटोग्राफर का नाम

टीवी इंडस्ट्री का मशहूर शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। दरअसल हाल ही में शिवांगी जोशी अपनी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई हुई है। छुट्टियां मनाते हुए भी शिवांगी जोशी बार-बार अपने फैंस के लिए अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करना नहीं भूल रही है। कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए आप देख सकते हैं कि शिवांगी जोशी वहां पर साइकलिंग करते हुए, पूल में नहाते हुए और नाश्ता करते हुए नजर आ रही है। आइए हम आपको शिवांगी जोशी की तस्वीरों के बारे में बताते हैं।

कई सारी तस्वीरों में से एक तस्वीर है जिसमें शिवांगी जोशी साईकिल चलाती हुई नजर आ रही है। तस्वीरों में देखने से साफ साफ नजर आ रहा है कि समुद्र की लहरें कितनी जोरों से चलती हुई आ रही है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में शिवांगी जोशी ने एक बड़ी सी हेट पहन रखी है। यहां तक कि इस रिवीलिंग ड्रेस में शिवांगी जोशी एक से बढ़कर एक पोज देते हुए और अपनी छुट्टी की खुशी मनाते हुए साफ-साफ नजर आ रही है।

वैसे आप सभी तो जानते ही होंगे कि शिवांगी जोशी अपने हेल्थ के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करती है। इसलिए मालदीव जाने के बावजूद भी वहां पर जूस पीती हुई नजर आ रही है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि कुछ समय पहले शिवांगी जोशी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।

शिवांगी जोशी की मुस्कुराते हुए तस्वीरों को देखकर उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर भर भर के लाइक और कमेंट करना शुरू कर चुके हैं। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने कहा है कि यह तस्वीर उनकी पसंदीदा तस्वीर में से एक है।

अगर हम शिवांगी जोशी के लुक की बात करें तो शिवांगी जोशी ने ब्रॉलेट टॉप और ट्राउजर पहन रखा है। यहां तक कि उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज़ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। शिवांगी जोशी को अपनी छुट्टियां इंजॉय करते हुए देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश होते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर करके अपने दिलों का हाल बताना शुरू कर दिया।

कई सारी तस्वीरों में से एक तस्वीर है जिसमें शिवांगी जोशी पूल साइड में नाश्ता करती हुई नजर आ रही है। वैसे आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शिवांगी जोशी को खाने पीने का बहुत ज्याद शौक है। अगर हम शिवांगी जोशी के मेकअप की बात करें तो शिवांगी ने बिल्कुल भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं किया है यहां तक कि उन्होंने अपने बालों में एक छोटा सा फूल लगा रखा है। तो भी उनके फैंस को यह नो मेकअप वाली तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

You may also like...