ये एक्ट्रेर जीता है राजाओं जैसी जिंदगी, 100 करोड़ के घर और 370 करोड़ की जायदाद का है मालिक, जाने इसके बारे में

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे महंगी और गाड़ियों की कलेक्शन की बात की जाए तो सबसे पहला नाम शाहरुख खान का आता है, लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लग्जरी लाइफ जीने के मामले में शाहरुख खान को भी अच्छी खासी टक्कर दे सकते हैं अल्लू अर्जुन। दरअसल अल्लू अर्जुन भी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। यहां तक कि उनकी कमाई और संपत्ति के मामले में बड़े-बड़े हीरो चाय कम पानी नजर आते हैं। आप सब को जानकर बड़ी हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन एक राजा महाराजा की तरह अपनी जिंदगी जीते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इनकी नेटवर्थ कितनी है और कितनी इनके पास संपत्ति है?

अल्लू अर्जुन

100 करोड़ के घर में रहते हैं अल्लू अर्जुन

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्मों के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह तो आप सभी जानते हैं लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू अर्जुन को अपने पूरे परिवार के साथ रहना बहुत पसंद है। यहां तक कि जिस घर में वो रहते हैं उस घर की मार्केट वैल्यू करीब 100 करोड रुपए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनके घर में हर प्रकार की सुख सुविधाएं हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के बंगलों में खूबसूरत स्विमिंग पूल से लेकर आलीशान गार्डन तक मौजूद है।

सबसे महंगी वैनिटी से लेकर लग्जुरियरस कार कलेक्शन तक

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री में सबसे महंगी वैनिटी वैन सिर्फ अल्लू अर्जुन के पास है, जिसमें सारी सुख सुविधाएं हैं। यहां तक कि उस वैरिटी वैन में इतनी सारी सुविधाएं हैं जिसे अल्लू अर्जुन को एक भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। अगर हम वैनिटी वैन की कीमत की बात करें तो इस वैनिटी वैन को करीब 7 करोड रुपए में अल्लू अर्जुन ने खरीदा था। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें भी है, जिसके कलेक्शन के बारे में बात करें तो लिस्ट खत्म ही ना हो। जैसे कि डेढ़ करोड़ की अल्लू अर्जुन के पासरेंज रोवर वोग, 80 लाख की बीएमडब्ल्यू इसके अलावा सवा करोड़ की जगुआर और 86 लाख रूपये की ऑडी अल्लू अर्जुन के पास मौजूद है।


नेटवर्थ जानने से पहले थाम लें दिल

हमारे सूत्रों से पता चला है कि अल्लू अर्जुन के पास 370 करोड़ की नेटवर्थ है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 1 फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन करीब 10 करोड़ की मोटी रकम वसूल करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि एक एडवर्टाइजमेंट के लिए अल्लू अर्जुन तीन करोड रुपए चार्ज करते हैं। अगर हम इनकी साल भर के कमाई की बात करें तो करीब 32 करोड़ तक की कमाई अल्लू अर्जुन कर लेते हैं। आप में से कई लोगों को पता नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन ने बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख लिया था। दरअसल उन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था और आज अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार की लिस्ट में आते है।

You may also like...